Related Posts

गुरुग्राम में किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग:कई साल से बंद है केओडी, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची




गुरुग्राम में कभी शान रहा मशहूर सांस्कृतिक केंद्र ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गदर्द। सेक्टर-29 स्थित इस बंद पड़ी इमारत से अचानक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब पौन दो बजे इस हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर एक के बाद एक दमकल की 12 गाड़ियां और भारी संख्या में बचाव दल भेजा गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे होने की कोई खबर नहीं है। इस खबर को तेजी से अपडेट कर रहे हैं………….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें