![]()
गुरुग्राम जिला प्रशासन और डीटीपी विभाग ने सोमवार को फर्रुखनगर के गांव खड़कड़ी में एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। राजस्व संपदा में विकसित की जा रही इस कॉलोनी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बिलासपुर थाना पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में फैली इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान, 6 निर्माणाधीन ढांचे, 10 अन्य संरचनाएं, 4 डीपीसी (प्लिंथ लेवल निर्माण), और 4 बाउंड्री वॉल हटाए गए। कॉलोनी के भीतर विकसित किए गए पूरे सड़क नेटवर्क को भी जेसीबी की सहायता से हटाया गया। अधिकारी बोले- अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भूखंड या कॉलोनी में निवेश करने से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सके। इस अभियान के दौरान पुलिस बल और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, और कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के विकास और बिक्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
गुरुग्राम में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:3 एकड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन ढांचे ध्वस्त किए; सड़क नेटवर्क और बाउंड्री वॉल हटाई







