spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम के मॉल के सामने महिला की सड़ी-गली लाश मिली:कपड़े गल चुके, बॉडी डिकंपोज हो रही; बदबू आने पर पता चला




हरियाणा के गुरुग्राम में पॉश एरिया के सामने जंगल में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली। महिला की बॉडी की भी डीकंपोज होनी शुरू हो चुकी थी। सभी कपड़े भी गल चुके हैं। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि लाश करीब 3-4 दिन पुरानी है। अधिक गर्मी होने की वजह से बॉडी जल्दी ही डीकंपोज होने शुरू हो गई। पुलिस मर्डर और रेप के एंगल से भी जांच में जुटी है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… जंगल से गुजरे लोगों को आई बदबू गुरुग्राम के सेक्टर-89 स्थित ऐलान मॉल के सामने जंगल एरिया से शुक्रवार रात कुछ लोग गुजर रहे थे। उन्हें वहां अचानक बदबू आने लगी। लोगों ने पाश जाकर देखा तो नग्न अवस्था में महिला की लाश पड़ी थी। लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को शव की जानकारी दी। नग्न हालत में मिली महिला की बॉडी गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि महिला की उम्र करीब 42 वर्ष है। शव की स्थिति बेहद खराब और गली-सड़ी हालत में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पूरी बॉडी डीकंपोज हो चुकी गुरुग्राम पुलिस की कई टीम मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों, कॉलोनियों और सोसाइटियों में पूछताछ कर रही है। आसपास के थानों में महिलाओं की किडनैपिंग के रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। महिला की पूरी बॉडी डीकंपोज हो चुकी है। इन एंगल से जांच जारी पुलिस अब नेचुरल डेथ और मर्डर मानकर जांच में जुटी है। महिला के शव पर कपड़ें तक नहीं मिले हैं। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रेप कर महिला का मर्डर कर दिया। इसके बाद बॉडी को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने अब पूरे एरिया को सील कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया है। डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की हालत इतनी खराब है कि चोट के निशान या मौत की सटीक वजह का अंदाजा लगाना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles