spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम की रोज़वुड सिटी कम्युनिटी सेंटर पर फिर लगा ताला:लोगों ने जताया रोष; बोले-सड़क पर करने पर पड़ रहे धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम




गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित रोज़वुड सिटी (ब्लॉक-सी) में कम्युनिटी सेंटर के उपयोग को लेकर विवाद गहरा गया है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने डेवलपर कंपनी KIAZ एस्टेट एलएलपी पर मुख्यमंत्री जन शिकायत समिति और एसटीपी के आदेशों की अवहेलना कर सेंटर पर फिर से अवैध ताला लगाने का आरोप लगाया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक यादव ने जिला उपायुक्त को लिखे पत्र में बताया कि यह मामला पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जन शिकायत समिति के समक्ष उठाया गया था। विस्तृत सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी सेंटर का गेट तत्काल खोलने के कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद एसटीपी गुरुग्राम ने लिखित आदेश जारी कर ताला खुलवाया था। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का आरोप है कि डेवलपर कंपनी ने इन प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करते हुए कम्युनिटी सेंटर पर दोबारा अवैध रूप से ताला लगा दिया है। कार्यक्रम सड़क पर करने पड़ रहे इस तालेबंदी के कारण स्थानीय निवासी धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अपने कार्यक्रम सड़क पर करने पड़ रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने यह भी बताया कि सेंटर पर 10 से 15 निजी बाउंसर और अज्ञात व्यक्तियों को तैनात किया गया है, जिससे कॉलोनी में डर और तनाव का माहौल है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डीसी से कम्युनिटी सेंटर खोलने की गुहार आरडब्ल्यूए ने उपायुक्त से तत्काल अवैध ताला हटवाने और कम्युनिटी सेंटर को सार्वजनिक उपयोग के लिए खोलने की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करने वाली कंपनी के खिलाफ कठोर कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की भी मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles