![]()
सोनीपत जिले के गन्नौर में एसडीएम प्रवेश कादियान ने मंगलवार को गांव राजलू गढ़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेंटल सर्जन (एमओ) अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने मौके पर ही एसएमओ टीना आनंद को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम कादियान ने एसएमओ को यह भी बताया कि भविष्य में भी नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा मिलने पर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। लैबोरेटरी, आपातकालीन कक्ष का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान, एसडीएम प्रवेश कादियान ने पीएचसी में लैबोरेटरी, दवाई वितरण व्यवस्था, आपातकालीन कक्ष और आयुष केंद्र सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि अग्निरोधक उपकरणों और शौचालयों का उचित रखरखाव नहीं किया गया था। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को अग्निरोधक उपकरणों और शौचालयों को तुरंत दुरुस्त करने, साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने और मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी स्टाफ को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
Source link







