spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम आर्टिमिस अस्पताल में नर्स से मारपीट के बाद हंगामा:हिंदू संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे, कहा-बेटियों के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं




गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में एक महिला नर्स के साथ मारपीट और बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। नर्स द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को उन्हें सौंपने को कहा, लेकिन अस्पताल प्रबंधन आरोपी को दूसरे रास्ते से बाहर ले गए। जिसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ित नर्स की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबे समय से बदतमीजी, आज मारा थप्पड़ पीड़ित नर्स का आरोप है कि अस्पताल में ही काम करने वाला दूसरे समुदाय का एक युवक पिछले काफी समय से उसके साथ लगातार बदतमीजी और अभद्र व्यवहार करता आ रहा था। नर्स ने कई बार उसे चेतावनी दी, लेकिन आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। आज आरोपी की बदतमीजी बेहद बढ़ गई और उसने अस्पताल परिसर के भीतर ही नर्स को सरेआम थप्पड़ मार दिया। हिंदू संगठनों ने युवक को सौंपने की मांग नर्स के साथ मारपीट की खबर मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े काफी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तुरंत आर्टिमिस अस्पताल पहुंच गए। संगठनों से जुड़े लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आरोपी युवक को तुरंत उनके हवाले करने की मांग कर डाली। माहौल बेहद तनावपूर्ण होता देख अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। धर्माचार्य और हिंदू नेता पहुंचे मौके पर घटना की भनक लगते ही प्रमुख धर्माचार्य अरुण कृष्ण महाराज और हिंदू वाहिनी के फायरब्रांड नेता दिनेश भारती भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। दिनेश भारती ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुग्राम में हमारी हिंदू बेटियों के साथ इस तरह की बदतमीजी और मारपीट किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। आरोपी ने दुस्साहस दिखाया है और हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न कर सके। पुलिस ने करवाया मेडिकल हंगामे की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-50 थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर तैनात की गईं। पुलिस अधिकारियों ने पहले हिंदू संगठन के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और कानून व्यवस्था को बिगड़ने से रोका। पुलिस ने तुरंत पीड़ित नर्स को मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। एसएचओ बोले-केस दर्ज कर लिया सेक्टर-50 थाना के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि यह अस्पताल के स्टाफ के बीच आपसी झगड़े का मामला था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पीड़ित नर्स की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles