![]()
गुरदासपुर में आज सुबह हुई 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। इस बारिश से किसानों की फसलों को भी लाभ पहुंचने की उम्मीद है। इससे सड़कों और गलियों में पानी भर गया। कई निचले इलाकों में भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरदासपुर में अधिकतम तापमान लगभग 32° C रहा। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में टेंपरेचर और गिर सकता है। भीषण गर्मी से मिली राहत सुबह हुई इस बारिश के बाद शहरवासियों के चेहरे खिल उठे। भीषण गर्मी के बाद मिली इस राहत से लोगों ने सुकून महसूस किया। किसानों ने भी इस बारिश का स्वागत किया है। किसान अशोक कुमार, नरिंदर सिंह और हरपाल सिंह ने बताया कि यह बारिश उनकी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी और उन्हें गर्मी से भी राहत मिलेगी। जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लोगों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद इस वर्ष अब तक शहर के मुख्य निकासी नालों की सफाई नहीं करवाई गई है। इसी कारण थोड़ी देर की बारिश में ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन जाती है और पानी तेजी से नहीं निकल पाता। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों की सफाई करवाने की मांग की है।
Source link
गुरदासपुर में 2 घंटे मूसलाधार बारिश:भीषण गर्मी से मिली राहत, सड़कों और गलियों में भरा पानी; तापमान में आई गिरावट







