spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर पहुंचे शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल:बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया, डेरा बाबा नानक में धुस्सी बांध के पास किसानों से मिले




पंजाब में हो रही भारी बारिश के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बाढ़ जैसे हालातों का जायजा लेने के लिए डेरा बाबा नानक पहुंचे। उन्होंने धुस्सी बांध के आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और खराब मौसम के बावजूद करतारपुर कॉरिडोर के गेट के पास एकत्रित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय किसानों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश से धुस्सी बांध के आसपास के इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे फसलों के नष्ट होने और लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। “मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है पार्टी” किसानों को राहत का आश्वासन देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस संकट की घड़ी में पंजाब के किसानों और आम जनता के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि स्थिति से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पार्टी स्तर पर हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। प्रशासन को तुरंत धुस्सी बांध के तटबंधों को मजबूत करना चाहिए और जमा पानी को निकालने के लिए आपातकालीन कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों की फसलों और लोगों के घरों को नुकसान से बचाया जा सके। अकाली दल प्रमुख ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles