spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खेतों में गहरे गड्‌ढे में दबाई किशोरी की डेडबॉडी:सोनीपत में कुत्तों ने नोचकर बाहर निकाला, गर्दन-हाथ गायब; उम्र 15 साल, सूट-सलवार पहने हुए थी




सोनीपत जिले के मलिकपुर गांव से शनिवार को खेतों में दबाया गया किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास घूम रहे कुत्ते जमीन को खोदने लगे और शव को बाहर निकालकर नोचने लगे। यह मंजर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई। इसके बाद पुलिस ने फावड़े से गड्‌ढा खुदवाकर कर पूरी तरह डेडबॉडी को बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक, डेडबॉडी की हालत बेहद खराब थी। कुत्ते एक हाथ और गर्दन का कुछ हिस्सा खा चुके थे। मृतका की उम्र करीब 15 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस हत्या सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रहे है। खेतों में से डेडबॉडी निकलाते वक्त की PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी की मौत कैसे हुई और शव को यहां लाकर दफनाया गया या घटना इसी स्थान पर हुई। हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles