Related Posts

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने आंगनबाड़ी सेंटर का किया उद्घाटन:फरीदानगर में 10 लाख की लागत से हुआ निर्माण




पठानकोट के विधानसभा हल्का भोआ के अंतर्गत गांव फरीदानगर में आज एक नवनिर्मित आंगनाबाड़ी सेंटर का उद्घाटन किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने इसका उद्घाटन कर इसे लोगों को समर्पित किया। इस सेंटर का निर्माण 10 लाख रुपये की लागत से किया गया है। सुविधाओं का किया निरीक्षण
उद्घाटन समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने शिलापट्ट का अनावरण किया। उन्होंने केंद्र का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, जहां छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।
आंगनाबाड़ी केंद्रों को मजबूत कर रही सरकार – मंत्री
मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांवों में प्रत्येक परिवार को बुनियादी सुविधाएं मिलें और माताओं व बच्चों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हों। इसी दिशा में आंगनाबाड़ी केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है और नई इमारतें बनाकर जनता को समर्पित की जा रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें