![]()
कैथल में नौ दिन से लापता बच्चा टिंकू आखिरकार मंगलवार को हरिद्वार में मिल गया। बदन पर कपड़े भी पूरे नहीं थे। रो-रोकर तबियत खराब कर चुके अभिभावकों ने जैसे ही बच्चे को देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए। परिजनों ने पुलिस टीम के सामने हाथ जोड़ लिए और बच्चे को परिवार से मिलाने के लिए धन्यवाद किया। इस बच्चे की तलाश में पुलिस की एंटी नारकोटिक सैल, सीआईए-1 तथा मिसिंग सेल की संयुक्त टीम लगातार जुटी हुई थी। डीएसपी ने दी जानकारी सीआईए वन थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मोहन निवासी करनाल रोड कैथल की शिकायत अनुसार उसका 11 वर्षीय 12 जून को सुबह लगभग 11:30 बजे घर से सुभाष नगर स्थित दुकान से राशन लेने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बावजूद बालक का कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन कैथल में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीआईए-1, एंटी नारकोटिक सैल व मिसिंग सेल की टीमों को बच्चे की तलाश में लगाया। टीम ने बालक की तलाश करते हुए विभिन्न स्थानों पर तकनीकी और मानवीय संसाधनों का सहारा लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, विभिन्न रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों तथा संभावित ठिकानों पर जांच की। इसके अलावा बालक के संभावित आवागमन मार्गों का भी गहन विश्लेषण किया गया। हर की पौड़ी पर मिला लगातार 9 दिनों तक दिन-रात की गई तलाश के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिनके आधार पर हरिद्वार में खोजबीन की गई। गुमशुदा बालक टिंकू को हरिद्वार हर की पौड़ी से तलाश कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी ने कहा कि जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी बच्चे के गुम होने या किसी संदिग्ध परिस्थिति में किसी बच्चे के मिलने संबंधी जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, डायल-112 अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Source link
कैथल से गुम हुआ टिंकू हरिद्वार में मिला:नौ दिन से तीन टीमें कर रही थी तलाश, बेटा देख भावुक हुए अभिभावक







