![]()
कैथल में चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 28 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने, गंदे व अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति पर महिला के साथ जबरदस्ती करने का आरोप है। जब महिला ने इस बात का विरोध किया और आरोपी के घर उलाहना देने गई तो आरोपी के परिजनों ने भी महिला को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित महिला ने चीका थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी व उसकी भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घर पर अकेली थी महिला महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जून को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उनका पड़ोसी बलविंदर जबरदस्ती उनके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसे कई जगह से छुआ। गंदे व अश्लील इशारे किए। भाभी ने घर से भगाया उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। जब वह आरोपी के घर उलाहना देने गई तो आरोपी की भाभी ने भी उसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। उसने आरोपी को ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो वह नहीं मान रहा है। महिला ने आरोपी व उसकी भाभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चीका थाना की जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी व उसकी भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच लगातार जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में 28 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास:अश्लील इशारे किए, उलाहना देने गई तो जान से मारने की धमकी दी







