![]()
कैथल में डीसी अपराजिता ने सरकारी आदेशों पर राजौंद की नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं देने पर की गई। इस कार्रवाई के बाद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। राजौंद में डीसी अपराजिता के औचक निरीक्षण के महज 24 घंटे बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान कार्यालय से अनुपस्थित मिलने वाली नायब तहसीलदार स्नेह लता को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने तथा जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का संदेश गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नहीं मिलीं बता दें कि डीसी ने बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे राजौंद के तहसील, बीडीपीओ कार्यालय और नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर, विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और जनसेवाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की थी थी। तहसील में निरीक्षण दौरान नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिलीं। इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लोगों में दिखा था रोष निरीक्षण दौरान डीसी ने तहसील परिसर में मौजूद शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं थी। शिकायतकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के खिलाफ रोष देखने को मिला था। मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि नायब तहसीलदार अधिकतर अपनी ड्यूटी से नदारद रहती हैं जिस कारण उन्हें अपने कार्य के लिए बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अब नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया गया है। कैथल की डीसी अपराजिता ने नायब तहसीलदार स्नेह लता को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।
Source link
कैथल में राजौंद की नायब तहसीलदार सस्पेंड:DC ने दिया था शोकॉज नोटिस; निरीक्षण के दौरान ऑफिस से मिली थीं गैरहाजिर







