spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में प्लॉट बेचने के बहाने छह लाख हड़पे:दो आरोपी पकड़े गए, चीका क्षेत्र के निवासी




कैथल के चीका क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने छह लाख रुपए हड़प लिए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर तीन निवासी विजय कुमार व गांव रामनगर भूना निवासी भोलाराम के रूप में हुई है। पत्नी के नाम पर खरीदना था प्लॉट चीका निवासी शंकर गर्ग कि शिकायत अनुसार वह अपनी पत्नी रिम्पी के नाम अमर सिटी, चीका में 5 मरले का प्लॉट खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात विजय कुमार से हुई, जिसने उचित दाम पर प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया। विजय कुमार ने परमिंदर कौर का प्लॉट दिखाकर सौदा तय कराया। 23 जनवरी 2025 को दोनों पक्ष तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां स्टांप पेपर और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाई गई, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड हो चुका था प्लॉट अगले दिन भी यही स्थिति बनी रही। बाद में 24 जनवरी 2025 को इकरारनामा तैयार कर 28 फरवरी 2025 तक रजिस्ट्री करने की बात तय की गई। इस दौरान उसने आरोपियों को 6 लाख रुपए नकद बतौर बयाना दे दिए जांच में सामने आया कि संबंधित प्लॉट पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन मामले से जुड़ा हुआ था। जोकि नवंबर 2024 में यह प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड हो चुका था और उसका इंतकाल भी दर्ज हो चुका था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में आरोपी वार्ड नंबर तीन निवासी विजय कुमार व गांव रामनगर भूना निवासी भोलाराम को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles