spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला:फसल बेचने साइलो ढांड गया था; इलाज के दौरान काटनी पड़ी टांग




कैथल जिले के कस्बा ढांड में एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने सड़क पर बैठे एक युवक को कुचल दिया। ट्रैक्टर का पहिया उसकी टांग के ऊपर से निकल गया, उसे इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया, जहां पर उसकी टांग काटनी पड़ी। इस संबंध मे युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैथल की ओर से आया ट्रैक्टर गांव म्यौली के जसविन्द्र ने ढांड में दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। कल वह अपनी गेहूं बेचने के लिए अदानी साइलो ढांड गया हुआ था और अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। वह सड़क किनारे अपनी ट्राली के पीछे कुछ दूरी पर अपनी दिशा में बैठा हुआ था। समय करीब 6 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर कैथल की तरफ से आया और अपने वाहन को उसके पीछे रोक दिया। थोड़ी देर बाद बिना किसी सहायक के अपने ट्रैक्टर ट्राली को आगे-पीछे करने लगा। टांग को कुचल दिया उसके ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उसकी बाईं टांग को कुचलता हुआ निकल गया। आरोपी ने मौके पर ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। मौके पर राहगीर भी इकट्ठा हो गए। ट्रैक्टर ड्राइवर अपनी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गया। राहगीरों ने उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट में लगी चोटें के कारण ही उसकी टांग को काट दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ढांड थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles