spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में जीजा-साले ने मिलकर हड़पे 22.50 लाख रुपए:ब्याज पर लिए थे, वापस लौटाने के नाम पर थमाया फर्जी चैक




कैथल के चीका में जीजा, साला ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर एक व्यक्ति से 22 लाख 50 हजार रुपए ब्याज पर ले लिए और जल्द लौटाने की बात कही। दिए गए समय अनुसार आरोपियों ने उसके पैसे वापस नहीं लौटाए और यमुनानगर चले गए। जब व्यक्ति यमुनानगर गया तो उसे फर्जी चैक थमा दिया, जो उस व्यक्ति के नाम पर नहीं बल्कि आरोपियों के ही साथी के नाम पर था। इस संबंध में व्यक्ति ने चीका थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुनीम को कहकर रुपए लिए गांव सरौला निवासी निर्मल सिंह ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव पीडल के कृष्ण के साथ जान पहचान है, जो अनाज मंडी चीका में मुनीम का काम करता है। पीडल निवासी जगदीश चंद्र अनाज मंडी चीका में आढ़ती का काम करता है। वह कृष्ण मुनीम के कहने पर अपनी फसल भी उसे बेचता था व कृष्ण मुनीम के साथ उसका पैसों का लेन देन होता रहता था। जगदीश चंद ने कृष्ण को बोला कि उसे पैसों की जरूरत है और कुछ दिनों में ब्याज सहित वापस कर देगा। यह कहकर आरोपी जगदीश चंद्र व उसके जीजा अनिल कुमार ने उससे 22 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद आरोपी यमुनानगर चला गया। चैक से भी नहीं मिली पेमेंट अब जगदीश व अनिल ने रुपए वापस मांगने पर उनका किसाब नहीं किया। जब वे आरोपियों से मिलने के लिए यमुनानगर गए तो उन्होंने उसको एक चैक दे दिया। जब चैक लेकर वह बैंक में गया तो वह भी डिसऑनर हो गया, क्योंकि वह उनके नाम पर नहीं बल्कि नरेंद्र नामक व्यक्ति के नाम पर दिया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 22 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चीका थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles