![]()
कैथल में जींद रोड के पास युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से दोबारा ऐसा न करने का वादा करवाते हुए उठक-बैठक करवाई। आरोपियों ने गंडासी व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर वार किए थे। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुहणा निवासी राहुल उर्फ एचपी, नौच निवासी नितिन तथा गढ़ी निवासी मंजीत के रूप में हुई है। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि गांव किठाना निवासी अमन की शिकायत अनुसार वह 24 अप्रैल को अपने दोस्त सिरटा निवासी साहिल और कैथल निवासी मुकेश उर्फ संजू के साथ बाइक पर सवार होकर सरकारी अस्पताल कैथल जा रहे थे। जब वे जींद रोड पर टाटा मैट्रो कमर्शियल एजेंसी के नजदीक पहुंचे, तभी एक ग्रे रंग की कार ने उनकी बाइक को पीछे से जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। जान से मारने की धमकी देकर भागे उन्होंने बताया कि तभी कार से उतरे गांव नौच निवासी नितिन अपने साथियों राहुल उर्फ एचपी, रितेश ढांडा, मंजीत उर्फ काला, रमन छौत, अभिषेक उर्फ अभी, सचिन जाखौली व अन्य युवकों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन तीनों पर गंडासी व अन्य हथियारों से वार किए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से उनको सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। जसवंत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी गुहणा निवासी राहुल उर्फ एचपी, नौच निवासी नितिन तथा गढ़ी निवासी मंजीत को काबू कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कैथल में जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने उठक-बैठक करवाई; बाइक सवारों पर गंडासियों से किया था हमला







