Related Posts

कैथल अस्पताल में बढ़ी आंखों के मरीजों की संख्या:एलर्जी, ड्राइनेस के मरीज पहुंच रहे, सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक ओपीडी बढ़ी




कैथल में गर्मी बढ़ने के साथ अस्पताल में आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अस्पताल में हर रोज सैकड़ों की संख्या में एलर्जी और ड्राइनेस से संबंधित बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। आंखों की जांच और इलाज करवाने वाले मरीजों की नेत्र ओपीडी वार्ड के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। मरीज इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि काफी इंतजार के बाद उनका जांच व इलाज का नंबर आ रहा है। जांच में लग रहा समय सामान्य दिनों में जहां अस्पताल में 200 से 250 के बीच आंखों के मरीजों की ओपीडी व जांच होती है। अब लू और गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़कर 350 तक पहुंच गई है। हालांकि अस्पताल में नेत्र ओपीडी के लिए डॉक्टर व स्टाफ मौजूद है, लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण ओपीडी में समय लग रहा है। लू का पड़ रहा प्रभाव अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में हर बार मरीजों की संख्या बढ़ती है। करीब 40% मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी आंखों में लू के कारण एलर्जी या ड्राइनेस हो जाती है। इसी के चलते मई से लेकर जुलाई तक अक्सर आंखों की ओपीडी बढ़ जाती है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि थोड़ी सी दिक्कत होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच करवाएं और बाहर निकलते समय चश्मे का प्रयोग करें। इससे काफी हद तक इन बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। कैथल नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कविता गोयल ने बताया कि मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। सामान्य दिनों से करीब 30% ज्यादा मरीज आंखों की जांच के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच का कार्य सुचारू चल रहा है। संख्या ज्यादा होने के कारण समय ज्यादा लग रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें