Related Posts

कुलदीप बिश्नोई ने पनिहार को CM का भक्त कहा:मुख्यमंत्री के सामने ही कसा तंज, समर्थकों की मीटिंग से भी गायब रहे थे




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को कुलदीप बिश्नोई से दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान हिसार से नलवा विधायक रणधीर पनिहार मुख्यमंत्री के साथ रहे थे। अब इस मुलाकात का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुलदीप बिश्नोई पनिहार के सीएम के साथ आने पर नाखुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने पनिहार को लेकर तंज कसते हुए कहा कि” यह तो आजकल आपका भक्त हो रहा है”। यह बात सुनकर मुख्यमंत्री भी हंसने लग जाते हैं और कहते हैं नहीं ऐसा नहीं है। कुलदीप बिश्नोई की इस बात के तरह-तरह मायने राजनीतिक गलियारों में निकाले जा रहे हैं। दिल्ली से आने के बाद जब कुलदीप बिश्नोई ने खास समर्थकों के साथ बैठक की थी तो उसमें गायब दिखे। उसी दिन पनिहार चंडीगढ़ में सीएम के साथ थे। हालांकि पनिहार से जब इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहा था कि “मुझे मीटिंग की जानकारी नहीं थी। यह पार्टी की मीटिंग नहीं थी। कुलदीप जी अपने सिस्टम से मीटिंग बुलाते रहते हैं। वह मेरे अजीज हैं”। इसी तरह योग दिवस को लेकर भी एक कार्यक्रम में पनिहार सीएम के साथ योग करते दिखाई दिए थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें