Related Posts

कुरुक्षेत्र में 6 बच्चों का पिता नहर में डूबा:हाथ धोने किनारे आया, पैर फिसलने से नीचे गिरा, बेटी को दवा दिलाकर लौटा था




कुरुक्षेत्र जिले के किरमिच गांव के पास नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) में एक व्यक्ति डूब गया। व्यक्ति नहर किनारे हाथ धोने गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन करीब 2 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले की पहचान लक्ष्मण दास (40) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले करीब 10 साल से किरमिच गांव के पास रह रहा है। लक्ष्मण दास गांव के पास में ही एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। लक्ष्मण दास अपने परिवार का इकलौता सहारा है। हाथ धोने गया था केयूके थाना के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि एक मजदूर नहर किनारे हाथ धोने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में ओझल हो गया। 2 घंटे तक चली तलाश मौके पर पहुंचे अनुभवी गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने करीब 2 घंटे तक नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल उसके नहर में बहकर आगे निकल जाने की आशंका है। कल दोबारा से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। 6 बच्चों का पिता लक्ष्मण लक्ष्मण दास अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला है। उसके पास 6 बच्चे हैं। परिवार के लोगों के अनुसार उसकी बड़ी बेटी की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। घटना वाले दिन भी वह अपने बच्चों को दवाई दिलाकर वापस आया था और इसके बाद काम के दौरान नहर किनारे गया था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग नहर पर पहरा लगाकर बैठ गए हैं। गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम कल फिर लक्ष्मण की खोज करेगी। परिवार उसकी सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें