spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में 30 हजार एडवांस लेकर किया गोलीकांड:साथी की तलाश, वाटेंड आरोपी के मां-बाप और भाई गिरफ्तार, कॉलेज चेयरमैन के घर फायरिंग केस




कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर अर्जुन पंडित ने करीब 30 हजार रुपए एडवांस पैसे लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। वारदात के बाद भी उसे लगातार पैसे पहुंचाए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इस रकम में से कुछ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा अर्जुन के पकड़ जाने से पहले तक गैंग के गुर्गे उसे पैसे पहुंचाते रहे। अर्जुन पंडित और नोनी राणा गैंग के बीच फायरिंग करने को लेकर डील हुई थी। पैसे के अलावा फायरिंग के लिए मिले हथियार भी अर्जुन को मिले थे। हालांकि डील कितने रुपए में हुई, सीआईए की टीम इसकी जांच कर रही है। घर में पर्ची फेंककर बरसाईं गोलियां पुलिस पूछताछ में आरोपी अर्जुन पंडित ने कबूल किया कि 15-16 अप्रैल की रात वही अपने साथी के साथ अग्रवाल कॉलोनी पहुंचा था। पहले उसने घर के अंदर एक पर्ची फेंकी और उसके बाद फायरिंग की। पर्ची पर अंग्रेजी में “शुभम पंडित, कार्तिक शर्मा, रुद्र बंसल… फिर मिलते हैं” लिखा था। इसके बाद दोनों बदमाश करीब 18 राउंड फायर कर फरार हो गए। रंगदारी के बाद फायरिंग हुई चेयरमैन के कर्मचारी ओमप्रकाश के मुताबिक जनवरी 2025 में ही रजनीश बंसल को फोन पर रंगदारी की धमकी मिली थी। पैसे नहीं मिलने के बाद बदमाश रंजिश रखने लगे थे। उसी रंजिश और दबाव बनाने के लिए घर पर फायरिंग कराई गई। पुलिस जांच में नोनी राणा गैंग का नाम भी सामने आया। अर्जुन के साथी की तलाश सीआईए की टीम ने 22 मई को वांटेड आरोपी के पिता घनश्याम तिवारी, भाई दीपक तिवारी और उसकी मां को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान आरोपी दीपक से 1 देसी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद हुए। हालांकि अर्जुन के साथी की तलाश है। इनके पहले पुलिस ने 18 मई को मुख्य शूटर अर्जुन पंडित निवासी कोसीकला जिला मथुरा यूपी को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा था। इससे पहले पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में विशाल कुमार यादव उर्फ बीडी निवासी दप्पर जिला मोहाली और अरुणवीर सिंह उर्फ अन्नू निवासी टिवाना जिला लालडू पंजाब को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस गैंग के बाकी नेटवर्क और फंडिंग की जांच में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles