Related Posts

कुरुक्षेत्र में डंपर ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली:PGI में चल रहा इलाज, मामा-भांजे समेत तीन पर FIR, पुरानी रंजिश में दो किए फायर




कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में डंपर ड्राइवर को गोली मारने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए और थाना पुलिस की टीम काम कर रही हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात के पूरे घटनाक्रम को खंगाला जा सके। उधर, गोली लगने से घायल खेड़ी शहीदां के 27 वर्षीय गुलशन उर्फ गुल्लू का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। अभी तक उसके शरीर से गोली नहीं निकाली गई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। गोली गुलशन की रीढ़ में फंसी हुई है। 6 महीने पहले हुआ था झगड़ा गुलशन ने पुलिस को बताया कि करीब 6 महीने पहले उसके दोस्त आदिल खान और इस्माइलाबाद के मनिंद्र सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। उस मामले में उसके और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और वे फिलहाल जमानत पर हैं। उसी झगड़े की रंजिश मनिंद्र सिंह और उसके मामा उल्फत सिंह के मन में थी। देसी पिस्तौल से मारी गोली कल बुधवार शाम वह इस्माइलाबाद बस अड्डे के पास डंपर में आया और डंपर रोककर बर्गर खाने के लिए रेहड़ी पर आ गया। आरोप लगाया कि इसी दौरान मनिंद्र सिंह अपने मामा और साथी के साथ कार में आया और उसके साथ बहस करने लगा। मनिंद्र सिंह के पास देसी पिस्तौल थी। गाली-गलौज के बाद उनके बीच हाथापाई हो गई। दौड़ा-दौड़ा कर मारी आरोपी ने गोली मनिंद्र के हाथ में पिस्तौल देखकर वह डर गया और जान बचाने के लिए बस अड्डे से पिहोवा रोड की तरफ भागने लगा। आरोपी मनिंद्र सिंह और उसके साथी उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगे। मनिंद्र का मामा उल्फत सिंह भी कार में उनके पीछे आ रहा था। उल्फत सिंह ने मनिंद्र सिंह को गोली मारने के लिए उकसाया। एक गोली उसकी पीठ में लगी इसके बाद मनिंद्र सिंह ने उस पर दो फायर किए। एक गोली उसकी पीठ के बाईं तरफ लगी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। घटना के बाद राहगीरों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम घायल को पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस- रामपाल इस्माइलाबाद थाना के SHO रामपाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीआईए और थाना पुलिस की टीम लगाई गई है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अभी घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामा-भांजे समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें