![]()
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में महर्षि कश्यप चौक पर एक युवक जूते-चप्पल लेकर चढ़ गया। युवक शराब के नशे में महर्षि कश्यप की प्रतिमा की गोद में बैठ हुआ था। वीडियो में चौक के पीछे ही शराब का ठेका दिख रहा है। आरोपी ने चौक पर बैठकर प्रतिमा की कॉपी की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद कश्यप समाज की ओर से कड़ा विरोध जताया गया। समाज ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। घटना कल दोपहर 12 बजे की है। जूते-चप्पल के साथ बैठ गया कश्यप समाज लाडवा के प्रधान मनीष कश्यप ने बताया कि करीब 2 महीने पहले शहर के हिनौरी चौकी के पास महर्षि कश्यप चौक बनाया गया। कल दोपहर करीब 12 बजे सुरजीत सिंह निवासी जंकी बस्ती चौक पर चप्पल-जूते लेकर चढ़ गया। आरोपी ने उस समय नशे की हालत में था। भावनाएं को पहुंची ठेस आरोपी महर्षि कश्यप की प्रतिमा की गोद में काफी देर तक बैठा रहा। इस दौरान किसी ने आरोपी की वीडियो भी बनाई। इस घटना से कश्यप समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। घटना के बाद समाज के लोगों में रोष फैल गया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी गई। पुलिस ने किया केस दर्ज लाडवा थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 के तहत नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीब दो महीने पहले इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने महर्षि कश्यप चौक का उद्घाटन किया था।
Source link







