spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sonipat NH-44 Encroachment Drive | Police-NHAI Action Against Ghevar Sellers


सोनीपत में हाईवे पर अवैध तौर पर गाड़ी खड़ी कर घेवर बेच रहे व्यक्ति को नोटिस देते हुए NHAI कर्मी।

सोनीपत पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई बीसवां मील चौक पर की गई, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

.

अभियान के दौरान, NH-44 पर अवैध रूप से घेवर बेच रहे दुकानदारों और वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। NHAI ने उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए और चालान काटे। इसके अतिरिक्त, बीसवां मील चौक से अवैध रेहड़ियों, अस्थायी ढांचों और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया।संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

सोनीपत में NH 44 पर जगह जगह दुकानें लगा कर सामान बेच रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सोनीपत में NH 44 पर जगह जगह दुकानें लगा कर सामान बेच रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

संयुक्त टीम ने घेवर विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति NH-44 पर अवैध रूप से घेवर बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा।

सोनीपत में NH 44 पर घेवर बेच रहे व्यक्ति को नोअिस देते हुए।

सोनीपत में NH 44 पर घेवर बेच रहे व्यक्ति को नोअिस देते हुए।

सोनीपत पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस और प्रशासन का सहयोग कर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

पुलिस ने बीसवां मिल चौक पर किया गया अतिक्रमण पूरी तरह से हटवाया।

पुलिस ने बीसवां मिल चौक पर किया गया अतिक्रमण पूरी तरह से हटवाया।

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़े करना या अस्थायी दुकानें लगाना न केवल यातायात बाधित करता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाता है।यह अभियान पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ट्रैफिक सोनाक्षी सिंह IPS के निर्देशन में चलाया गया। निरीक्षक बलवान, प्रभारी थाना यातायात, मुरथल के नेतृत्व में यह संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles