Related Posts

कुरुक्षेत्र में गन प्वाइंट पर ज्वेलर से लूटपाट:बाइक पर थे दोनों बदमाश, पेट पर पिस्तौत लगाकर मांगी चाबी, अंगुठी-पर्स छीनकर हुए फरार




कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में मेन बाजार में मंगलवार रात ज्वेलर की दुकान पर गन प्वाइंट पर लूटपाट हुई। बाइक पर आए नकाबपोश 2 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। बदमाश ज्वेलर की अंगुठी और पर्स लेकर फरार हुए। जानकारी के मुताबिक, शुकलप कुमार निवासी बजाजा बाजार अपनी मेन बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान में बैठे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक पर सवार 2 नकाबपोश दुकान के बाहर आकर रुके। उनमें से एक युवक दुकान के अंदर घुसा और उसने आते ही शुकलप के पेट पर गन तान दी। तिजोरी की चाबी मांगी बदमाश ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और तिजौरी की मांगी। शुकलप ने आनाकानी की तो बदमाश भड़क गया और उसके हाथ 2 अंगूठियां उतरवा लीं। बदमाश ने उसकी जेब से पर्स भी निकाल लिया। जाते हुए पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना के तुरंत बाद दुकानदान ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें