spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में आढ़ती की जहरीली चीज खाने से मौत:व्यापार-प्रॉपर्टी को लेकर डिप्रेशन में थे, दुकान पर निगला जहर, दो बेटियों के पिता




हरियाणा के कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी के आढ़ती ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आढ़ती पिछले कुछ समय से व्यापार और प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया। मृतक की पहचान राममेहर (42) के रूप में हुई, जो आकाश नगर के रहने वाले थे। राममेहर की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपनी दुकान पर ही कोई जहरीली चीज खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। साले ने दर्ज करवाए बयान जिला करनाल के रहने वाले राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन नीलम की शादी करीब 20 साल पहले राममेहर के साथ हुई थी। शादी से उनके दो बेटियां हैं। उसके जीजा अपने व्यापार और कुछ प्रॉपर्टी के लेन-देन को लेकर काफी समय से परेशान चल रहे थे। उनको सूचना मिली कि राममेहर ने दुकान पर जहर खा लिया है। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिवार ने किसी पर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। मृतक के रिश्तेदार राजेश कादियान के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच- बलजीत सिंह उधर, थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles