spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किला लोहगढ़ में शीघ्र बिजली-पानी की आपूर्ति की जाएगी बहाल: रेनू बाला



हलका साढौरा विधायक रेनू बाला ने बाबा बंदा सिंह बहादुर की पहली राजधानी लोहगढ़ किले का दौरा कर यहां की समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर यहां की बिजली पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। लोगों को आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही लोहगढ़ किला गुरुघर में पानी की सप्लाई व बिजली की आपूर्ति बहाल की जाएगी। गौरतलब है कि सिख समाज के लोगों ने यहां की बिजली पानी की समस्या को लेकर डीसी प्रीति को भी ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता इंजीनियर रिशपाल भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा परिसर में विधायक ने सिख संगत के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। संगत ने उन्हें बताया कि गुरुद्वारा साहिब में बिजली और पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व सीएम नायब सिंह सैनी यहां के विकास को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्रवाई कर जल्द बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर सतेंद्र फेरूवाला, सुखा बनकट, गुरविंदर चगनौली, कृपाल सिंह गिल, चरण सिंह जट्टपुरा व बबलू संधाय उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles