Top 5 This Week

Related Posts

कालका में 9 गाड़ियों के शीशे तोड़े:3 युवकों ने की वारदात, 2 को मौके पर ही पकड़ा; घरों के बाहर पार्क थी




पंचकूला जिले के कालका में देवीदास रोड पर 3 युवकों ने घरों के बाहर खड़ी 9 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। यह घटना वार्ड नंबर 31 में रविवार सुबह करीब 3 बजे हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय निवासियों और कार मालिकों रमनदीप, राजेंद्र कुमार, साहिल शर्मा, बिट्टू, कार्तिक, और बॉबी ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ियां कुमार मोहल्ले में रोजाना की तरह पार्क की थीं। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और युवकों को गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते देखा। 9 गाड़ियों के तोड़े शीशे तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज में भी तीनों युवक गाड़ियों को क्षति पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्षतिग्रस्त गाड़ियों में बलेनो, हैरियर, स्विफ्ट, वैन और इंडिका सहित कुल 9 वाहन शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह खुली जगह है जहां अक्सर शरारती तत्व और नशेड़ी युवा बैठे रहते हैं, जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग वार्ड नंबर 31 की पार्षद उजाला बक्शी और अन्य निवासियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि 2 युवकों को पकड़ा गया है और मामले की जांच जारी है। हालांकि, कार मालिकों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें