Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस ने दुनियाभर में भीख मांगकर देशवासियों का पेट भरा:यमुनानगर में भाजपा के 12 साल पूरे होने पर विधायक ने कांग्रेस पर साधा निशाना




यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देशवासियों का पेट भरने के लिए दुनिया भर कटोरा लेकर देशवासियों का पेट भरा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच सीमित थी, लेकिन मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण किया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष सुशासन, विकास, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए का शासन इन वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर आधारित सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2014 में जहां केवल 8 राज्यों में एनडीए की सरकार थी, वहीं आज 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए का शासन है। यह देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और जनसमर्थन का प्रमाण है। सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद को करारा जवाब दिया आर्थिक क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। बुनियादी ढांचे पर होने वाला खर्च 2014 के लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 12.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा भंडार भी रिकॉर्ड स्तर पर है। रक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से भारत ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और रक्षा निर्यात में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर की संख्या कम होने के सवाल पर विधायक ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को देखते हुए सरकार ने कुछ नीतिगत बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हालात सामान्य होंगे, सरकार जनता के हित में और बेहतर निर्णय लेने का कार्य करेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री कंवरपाल व जिलाध्यक्ष राजेश सपरा भी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें