Related Posts

Punjab Chandigarh top news; Ludhiana | Abohar | Jalandhar


अबोहर में पुराने स्टेडियम में पड़ी युवक की लाश।

अबोहर में बस स्टैंड के पास पुराने स्टेडियम में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। युवक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर

.

सूचना मिलने पर थाना नंबर-1 से एएसआई भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया और बिट्टू नरूला ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

अकाली नेता बंटी रोमाणा को कनाडा में नहीं मिली एंट्री, टोरंटो एयरपोर्ट से वापस भेजा

शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें टोरंटो एयरपोर्ट से ही भारत लौटना पड़ा। गुरुवार रात टोरंटो एयरपोर्ट पर कनाडाई अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बंटी रोमाणा ने कहा कि उन्हें कनाडा में एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद वे वापस भारत लौट रहे हैं।

बंटी रोमाणा ने बताया कि कनाडा के इमिग्रेशन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों का उल्लेख किया गया जिनमें, सीएम आवास घेराव और नगर काउंसिल चुनावों से जुड़े मामले शामिल थे। साथ ही इन मामलों की अदालती सुनवाई का विवरण भी शिकायत में दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें