spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कांग्रेस का स्पीकर के घर के बाहर प्रदर्शन:फरीदकोट में CM मान का पुतला फूंका, फर्जी केस और लाठीचार्ज का विरोध




फरीदकोट के गांव संधवां में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार शाम होशियारपुर जिले में आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह के अपमान के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज केस तथा पटियाला, सुनाम समेत अन्य स्थानों पर बेरोजगार युवाओं और कच्चे कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिसकी ताजा मिसाल होशियारपुर के टांडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह के अपमान का मामला दर्ज करना है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शाहबाज सिंह संधू और अवतार सिंह संधवां ने कहा कि संविधान में कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं है कि किसी राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिन्ह का अपमान हो सकता है। उन्होंने पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों और सुनाम में सुविधा सेंटर कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा की। सीएम की दोहरी नीति सामने आ चुकी है-शाहबाज सिंह संधू इस मौके पर कांग्रेस नेता शाहबाज सिंह संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दोहरी नीति अब लोगों के सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के विधायक भी चुनाव जीतकर ही विधानसभा तक पहुंचे हैं, लेकिन अब वे अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे और विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles