![]()
करनाल में निसिंग थाना के एक गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों की प्रैक्टिस के दौरान एक महिला कोच के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के समय कई छात्राएं मौके पर मौजूद थीं। आरोप है कि कुछ युवक स्कूल में घुस आए और कोच के साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रैक्टिस के दौरान स्कूल में पहुंचे आरोपी
करनाल की रहने वाली एक महिला निसिंग थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में बास्केटबॉल कोच हैं। कोच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 6 जून को शाम करीब 6:40 बजे वह अपनी टीम के बच्चों के साथ सरकारी स्कूल में प्रैक्टिस करवा रही थीं। इसी दौरान मंजूरा गांव के सुरेन्द्र और उसके साथ 7-8 अन्य युवक वहां आ गए। धक्का देकर अभद्रता, छात्राओं के सामने गाली-गलौच
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ बदतमीजी की, धक्का दिया और छाती पर हाथ मारा। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य लड़कियों के साथ भी गाली-गलौच की गई। आरोप है कि युवकों ने गंदे शब्दों का प्रयोग किया और सभी को मानसिक रूप से परेशान किया। चरित्र पर टिप्पणी और थप्पड़ मारने का आरोप
शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने कोच को चरित्रहीन कहा, कंधों को छुआ और उसके मुंह पर थप्पड़ भी मारे। कोच ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार, 6 जून को शिकायत के आधार पर थाना निसिंग में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एलएचसी कुसुम कर रही हैं। पुलिस की माने तो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
Source link
करनाल स्कूल में प्रैक्टिस के दौरान कोच से छेड़छाड़:धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप,आठ-नौ युवकों के खिलाफ केस दर्ज







