spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में वाहन चोरी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार:इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद, फरीदपुर से 26 जुलाई को उठाई थी




करनाल जिले में पुलिस द्वारा अपराध और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना घरौंडा की टीम ने दुपहिया वाहन चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित पुत्र रामबीर निवासी गांव फरीदपुर, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे उसके गांव फरीदपुर से ही काबू किया। पूछताछ के दौरान चोरी की गई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में चोरी की वारदात कबूली प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुमित ने खुलासा किया कि उसने 26 जुलाई की रात गांव फरीदपुर से इस स्कूटी को चोरी किया था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देकर स्कूटी अपने घर में छिपा रखी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles