Related Posts

करनाल में मनरेगा महिलाओं किया हंगामा मेट और पंचायत मेंबर:मेट और पंचायत मेंबर पर गंभीर आरोप,रोज 50-100 रुपए रिश्वत मांगने, गाली देने और निजी काम करवाने का आरोप




करनाल के काछवा गांव में मनरेगा के तहत काम करने वाली महिलाओं ने कथित मेट एवं पंचायत मेंबर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि उनसे अभद्र भाषा में बात की जाती है, रिश्वत मांगी जाती है और मना करने पर काम से हटाने की धमकी दी जाती है। परेशान होकर महिलाएं करनाल में डीसी से मिलने पहुंचीं और पूरे मामले की शिकायत की। अभद्र भाषा और धमकियों के आरोप
महिला गुड्डी व अन्य ने बताया कि पंचायत मेंबर उन्हें बंदरिया कहकर चिढ़ाता है। इससे उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेट भी उनके साथ गलत व्यवहार करता है और लगातार दबाव बनाता है। दिहाड़ी में से मांगी जाती है रिश्वत
महिलाओं का कहना है कि उन्हें करीब 400 रुपए की दिहाड़ी मिलती है, लेकिन उसमें से 50 से 100 रुपए रोज रिश्वत के तौर पर मांगे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कम मजदूरी में घर चलाना मुश्किल है, ऊपर से रिश्वत देना और भी परेशानी बढ़ाता है। निजी काम भी करवाने का आरोप
महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनसे मनरेगा के काम के अलावा निजी काम भी करवाए जाते हैं। कहीं ईंट ढुलवाई जाती है, तो कहीं घास कटवाई जाती है। यहां तक कि एक घर की तीसरी मंजिल तक मिट्टी चढ़वाने का काम भी मजदूरों से कराया गया, जो मनरेगा के दायरे में नहीं आता। विरोध करने पर हटाने की धमकी
महिलाओं का कहना है कि जब वे इन बातों का विरोध करती हैं तो उन्हें काम से हटाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सरपंच को भी शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसी से लगाई गुहार
लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर महिलाएं करनाल पहुंचीं और डीसी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें