![]()
करनाल जिले के समालखा गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी को लेने खेत जा रहा था मृतक की पहचान समालखा निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे और तीन बच्चों के पिता थे। उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार बुधवार को रमेश की पत्नी खेत में दिहाड़ी पर काम करने गई हुई थी। शाम के समय रमेश उसे लेने के लिए बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस हादसे में रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक का संतुलन कैसे बिगड़ा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link







