spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़:2 बदमाश गिरफ्तार, 6 भैंस बरामद; 6 वारदातों में शामिल, यूपी के रहने वाले




करनाल जिले में सीआईए-3 टीम ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 भैंस बरामद की हैं। यह कार्रवाई मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिर पुत्र मुस्तकिम और शाकिब पुत्र मुस्तकिम निवासी गांव नागल राजपूत, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि थाना कुंजपुरा में एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। महिला ने बताया कि बीती 27 जून की रात उसके घर के बाड़े से अज्ञात चोर भैंस चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी और गुप्त सूचना से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-3 टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 4 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी नासिर को गांव नेवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ में खुलासा: 6 वारदातों में शामिल गिरोह पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में नासिर ने खुलासा किया कि गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उसने जिला करनाल में भैंस चोरी की कुल 6 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। इनमें थाना इंद्री क्षेत्र की 2, थाना मधुबन की एक, थाना कुंजपुरा की 2 और थाना सदर की एक वारदात शामिल है। 6 भैंस बरामद, दूसरे आरोपी को भी लिया रिमांड पर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 चोरीशुदा भैंस बरामद कर ली हैं। नासिर की रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं आरोपी शाकिब को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी जिला पुलिस के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से और पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पशु चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles