![]()
करनाल जिला के इंद्री में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक की ट्रैक्टर हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कच्ची ईंट भरकर लौटते समय ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण युवक नीचे गिर गया और पीछे का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भट्ठे पर काम करता था मृतक
गांव दुलावा थाना झिंझाना जिला शामली निवासी मुकेश पुत्र संतराम ने बताया कि वह बिलासपुर जिला यमुनानगर में नरेश भट्ठे पर काम करता है। उसका भाई कमल पुत्र संतराम (उम्र करीब 25 साल) एमआरजे भट्ठा रम्बा पर कच्ची ईंट भरने का काम करता था। फोन पर मिली हादसे की सूचना
मुकेश के अनुसार कल रात उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई कमल का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह भट्ठे पर पहुंचा, जहां उसे पूरे मामले का पता चला। ईंट भरकर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कल कमल और ट्रैक्टर चालक कमल उर्फ गोली पुत्र गुरनाम निवासी समोरा, ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर एमआरजे भट्ठा से गांव समौरा में कच्ची ईंट लेने गए थे। रात करीब 8 बजे दोनों ईंट लोड करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कमल ट्रैक्टर के साइड में बैठा हुआ था। नीचे गिरते ही टायर चढ़ा, मौके पर मौत
आरोप है कि चालक कमल उर्फ गोली ने ट्रैक्टर को अचानक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला दिया, जिससे कमल संतुलन खोकर नीचे गिर गया। गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर पर नंबर नहीं लिखा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
Source link
करनाल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान:नीचे गिरते ही पीछे का टायर चढ़ा,भट्ठे से ईंट भरकर लौटते समय हादसा







