spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में डीजे की आवाज को लेकर विवाद:दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले,हमले में गर्भवती महिला व बुजुर्ग घायल, घटना सीसीटीवी में कैद




करनाल के आनंद विहार में देर रात डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले बहस हुई और फिर देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक गर्भवती महिला सहित बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दी गई और जांच शुरू कर दी गई है। आवाज कम करने को कहा तो भड़का विवाद
पीड़ित पक्ष के आनंद विहार निवासी कौशल ने बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। शुक्रवार रात पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जिसमें डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था। रात करीब एक बजे तक डीजे बजता रहा। उन्होंने सिर्फ आवाज कम करने के लिए कहा, क्योंकि सुबह ड्यूटी पर जाना होता है, लेकिन इस बात पर पड़ोसी भड़क गए और झगड़ा शुरू कर दिया। घर में घुसकर किया हमला, ईंट-पत्थर बरसाए
कौशल के अनुसार, करीब 10-12 लड़कों ने घर में घुसकर हमला किया। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। परिवार के लोग घर के अंदर चले गए तो गेट पर भी लगातार पथराव किया गया। इस हमले में उसकी गर्भवती पत्नी और माता को चोटें आईं। सभी घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाया गया और मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। दूसरे पक्ष ने लगाए उल्टे आरोप
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बच्चे का जन्मदिन था और उन्होंने डीजे लगाया हुआ था। उनका आरोप है कि डीजे बजाने से पहले ही पड़ोसी धमकाने लगे थे और डीजे का रुख बदलने को कह रहे थे। इसी दौरान बारिश आ गई और बिजली चली गई। रात करीब साढ़े 10 बजे बिजली आने के बाद दोबारा डीजे बजाया गया तो पड़ोसी फिर आ गए और डीजे बंद करने की धमकी दी। गाली-गलौच के बाद मारपीट, एक युवक घायल
दूसरे पक्ष के अनुसार, विवाद के दौरान गाली-गलौच हुई और मारपीट भी हुई। ऊपर से ईंटें भी फेंकी गईं, जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में ले जाकर मेडिकल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles