spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर:युवक की मौत, दूसरा गंभीर, रॉन्ग साइड से आ रहा था




करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दे कि तरावड़ी निवासी 38 वर्षीय महेंद्र अपने साथी विजय के साथ नीलोखेड़ी काम पर जा रहा था। रास्ते में नीलोखेड़ी के पास सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम घायल अवस्था में दोनों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे वापस करनाल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विजय का इलाज अस्पताल में जारी है। परिवार में छाया मातम मृतक के भाई सोमी ने बताया कि शनिवार को महेंद्र काम पर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। महेंद्र अविवाहित था। वहीं घायल विजय शादीशुदा है और उसके पास एक बच्चा भी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles