![]()
करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र के गांव गोंदर में जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शाम के समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भिजवा दिया। शाम के समय गली में की फायरिंग गांव गोंदर निवासी सूरज पुत्र कर्मबीर 2019 में मर्डर के मामले में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। शनिवार की शाम को वह पूर्व सरपंच की गली में खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। एक ने मुंह पर नकाब बांधा हुआ था, जबकि दो बिना नकाब के थे। आते ही उन्होंने सूरज पर तीन गोलियां चलाईं, जो उसकी छाती, सिर और बगल में लगीं। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हालत बिगड़ी वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल सूरज को अस्पताल लेकर गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूरज दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता सेलर में मजदूरी का काम करते हैं। एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने परिजनों से की बात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया, निसिंग थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से बातचीत की। एसपी ने आरोपियों को जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां देखे फोटो…
Source link
करनाल में जमानत पर छूटे युवक की गोली मारकर हत्या:गली में खड़ा था, बाइक सवार होकर आए तीन युवक, फायरिंग करके भागे







