spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में चलती गाड़ी के आगे ब्रेक लगाकर हमला:बीच सड़क रोका वाहन, डंडों से हमला कर तोड़े शीशे, एक का हाथ टूटा, दूसरे की टांगों में फ्रैक्चर




करनाल में घरौंडा से चंडीगढ़ जा रही बोलेरो गाड़ी को बीच रास्ते में रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक कार चालक ने तेज गति से आकर गाड़ी के आगे अचानक ब्रेक लगाया, जिससे टक्कर हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ डंडों से हमला कर दिया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत मधुबन पुलिस को की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीच रास्ते में रुकवाकर किया हमला
पानीपत की देसराज कॉलोनी निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल वह ड्राइवर सलमान पुत्र युसुफ के साथ घरौंडा से कालरम रास्ते होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था। उनकी बोलेरो गाड़ी में रेलवे का सामान लोड था। रास्ते में एक कार ने तेज रफ्तार में आकर उनकी गाड़ी के आगे अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे टक्कर हो गई। डंडों से वार कर तोड़े गाड़ी के शीशे
नितिन के अनुसार टक्कर के बाद आरोपी गाड़ी से उतरे और डंडों से उनकी बोलेरो के शीशे तोड़ दिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान नितिन के हाथ पर डंडा मारकर उसे तोड़ दिया गया, जबकि ड्राइवर सलमान की टांगों पर 12 से 15 वार किए गए, जिससे उसकी टांगों में फ्रैक्चर आ गया। मेडिकल रिपोर्ट में आई चोटों की पुष्टि
पुलिस जांच में सामने आया कि नितिन की मेडिकल रिपोर्ट में एक गंभीर चोट दर्ज है और एक्स-रे कराने की सलाह दी गई। वहीं सलमान की मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटें दर्ज हैं, जिनमें एक की रिपोर्ट लंबित और दो साधारण चोटें बताई गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
मामले में थाना मधुबन पुलिस ने 26 मई को मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई राममेहर को केस सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles