spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में खेतों में बैठे युवक पर चाकू से हमला:सिर में मारा डंडा, मारने की धमकी देकर हमलावर फरार




करनाल जिले के निसिंग थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। युवक बिजली घर के पास खेत में बैठा हुआ था, इसी दौरान हमला किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निसिंग निवासी प्रिंसपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 31 मई की शाम करीब 8:30 बजे वह बिजली घर के पास खेत में बैठा हुआ था। इसी दौरान गुरविन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी निसिंग वहां पहुंचा और बिना किसी कारण उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। चाकू से वार, 10 टांके लगे पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके बाएं हाथ पर चाकू (क्रिच) से भी वार किया। जिससे उसे गंभीर चोट आई और 10 टांके लगाने पड़े। इसके अलावा उसकी कमर पर भी डंडों से वार किए गए। हमले के बाद आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने अपना मेडिकल भी पुलिस को सौंपा। एमएलआर में तीन चोटें दर्ज पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में कुल तीन चोटें दर्ज की गई हैं, जिनमें एक चोट धारदार हथियार से और दो चोटें कुंद वस्तु से लगी पाई गई हैं। शिकायत के बाद 31 मई को डीडी के तहत एंट्री की गई और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 3 जून को दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई गई। तथ्यों, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर अपराध बनता पाए जाने पर आगे कार्रवाई की गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस एएसआई करमबीर सिंह की रिपोर्ट पर 5 जून को थाना निसिंग में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी गुरविन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles