spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में कृषि मंत्री बोले- खेल में हार-जीत सामान्य बात:हरियाणा में डीएपी खाद की कमी नहीं, बागवानी अपनाने की दी सलाह




हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सीएसएसआरआई में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल व लेफ्टिनेंट अमित मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। वहीं दूसरी ओर किसानों को बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीएपी खाद की कमी के सवाल पर भी सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। विनेश फोगाट के एशियन गेम ट्रायल के सेमीफाइनल में हारने के सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से लेना चाहिए। इसमें प्रतिष्ठा जैसी कोई बात नहीं होती। खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करते हैं और हार-जीत खेल का हिस्सा है। हरियाणा में डीएपी खाद का पूरा स्टॉक डीएपी खाद की कमी को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने साफ कहा कि हरियाणा में किसी भी तरह की खाद की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक और पूरा प्रबंध है। धान की फसल की बुवाई 15 जून के बाद शुरू होगी और उससे पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लीची बाग में पहुंचे, किसानों से की बातचीत करनाल में एक लीची के बाग का दौरा करते हुए कृषि मंत्री ने बागवानी किसान से फलों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी ली। किसान ने बताया कि एक एकड़ में करीब 90 से 95 पेड़ लगाए गए हैं और यह बाग 4 साल बाद फल देना शुरू करता है। पहले 3 साल इसकी देखभाल करनी होती है, उसके बाद अच्छी आमदन होने लगती है। बागवानी से बढ़ेगी आय और सुधरेगी मिट्टी मीडिया से बातचीत में श्याम सिंह राणा ने कहा कि जो लोग खुश रहना चाहते हैं, उन्हें बाग लगाने चाहिए। इससे आमदन भी बढ़ेगी, मिट्टी की सेहत भी सुधरेगी और वातावरण भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जमीन बेहद उपजाऊ है, यहां किसी भी फल और सब्जी की खेती आसानी से की जा सकती है। एनसीआर का मिलेगा बड़ा फायदा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में होने के कारण हरियाणा के किसानों को फल और सब्जी की पैदावार और बिक्री में विशेष लाभ मिलेगा। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। फिजी वायरस को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और किसानों को इसका सामना करना पड़ता है। सरकार इस दिशा में किसानों की मदद के लिए प्रयासरत है। पंजाब चुनाव पर भी दिया बयान पंजाब में नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सरकार होती है, उसे चुनाव में इसका फायदा मिलना स्वाभाविक है। डॉ अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। वे पहले महामंत्री रह चुकी हैं और संगठन की कार्यप्रणाली को अच्छे से समझती हैं। उनके नेतृत्व से भाजपा हरियाणा में संगठन मजबूत होगा। साथ ही महिलाओं को आरक्षण के तहत प्रतिनिधित्व भी मिलेगा। बागवानी को बताया बेहतर विकल्प पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बागवानी एक बेहतर सिस्टम है। इससे प्रदूषण कम होगा, वातावरण साफ रहेगा और किसानों को कीटनाशकों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भूमि ऐसी है कि यहां कोई भी फसल सफल हो सकती है, बस सही दिशा में मेहनत की जरूरत है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles