करनाल में किराएदार बनकर बुजुर्ग महिला को बहला-फुसलाकर नकदी ठगने और बाद में घर से एसी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ठगी गई रकम और चोरी का सामान बरामद करने में जुटी है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को नाम अनिल शर्मा है, वह कुरूक्षेत्र जिले के गांव खेड़ी शहीदान, चम्मू कलां का रहने वाला है। सीआईए-1 के मुख्य सिपाही मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर-7 करनाल निवासी मोहित विरमानी ने थाना सेक्टर 32-33 में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी 18 मई को उनके घर किराएदार बनकर रहने आया था। कुछ समय बाद उसने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला को अपने झांसे में ले लिया। पहले नकद लिए, फिर चेक से रकम निकाली आरोपी ने बुजुर्ग महिला से पहले 70 हजार रुपए नकद लिए। इसके बाद पैसे लौटाने का भरोसा देकर उनके चेक ले लिए और बैंक से 48 हजार रुपए और निकाल लिए। वारदात के बाद आरोपी बिना बताए घर से फरार हो गया। जब परिवार ने कमरे की जांच की तो घर से एसी सहित अन्य सामान भी गायब मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। रिमांड के दौरान होगी गहन पूछताछ जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी की राशि और चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link
करनाल में किराएदार ने की बुजुर्ग महिला से ठगी:झांसे में लेकर चेक लिया, बैंक से भी निकाले रुपए, आरोपी युवक अरेस्ट
