करनाल के जिला परिषद वार्ड नंबर 10 के उप-चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कुल 5 नामांकन पत्रों में से एक उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 4 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 5 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। इनमें से एक उम्मीदवार ने नाम वापसी कर ली, जिसके बाद अब चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह प्रशासन द्वारा सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। बंसी लाल को पतंग का चिन्ह मिला है, वहीं गुरमीत सिंह को उगता हुआ सूरज, पाल सिंह को स्कूटर और अक्षय को मटका चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। चुनाव को लेकर तैयारियां तेज चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वार्ड में चुनावी माहौल बनने लगा है और प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। प्रशासन की ओर से उप-चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Source link
करनाल में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस:जिला परिषद वार्ड-10 उपचुनाव, 4 उम्मीदवार मैदान में, चुनाव चिन्ह का आवंटन
