spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार:3 पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद, पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया




करनाल में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मेरठ रोड पर पहले आरोपी की गिरफ्तारी सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने एएसआई मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने तरुण शर्मा उर्फ तन्नु पुत्र मदन लाल निवासी गांव रावर, थाना मधुबन को मेरठ रोड, रिंग रोड क्षेत्र से पकड़ा। तलाशी में उसके पास दो अवैध पिस्तौल (.32 बोर) और 12 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने मौके से एक गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। असंध में दूसरे आरोपी से देशी पिस्तौल बरामद दूसरे मामले में सीआईए असंध की टीम ने सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार के नेतृत्व में नवनीत कुमार पुत्र नसीब सिंह निवासी गांव रंगरूटी खेड़ा को सालवन रोड, असंध से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल (.315 बोर) और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ थाना असंध में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला। पूछताछ में और खुलासे की उम्मीद पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और किन लोगों की इसमें भूमिका है। जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles