करनाल में अवैध हथियार रखने के मामले में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को सेक्टर-16 क्षेत्र से काबू किया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर की एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने एएसआई कृष्ण कुमार लाल के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। कोर्ट ने भेजा जेल पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव कम्बोपुरा निवासी गोविन्दा पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर की देशी पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने 28 अप्रैल को थाना सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
करनाल में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:.315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद, सीआईए-1 ने सेक्टर-16 से पकड़ा, भेजा जेल
