spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल पिता मर्डर केस: पत्नी-साले को किया डिटेन:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस, जमीनी विवाद को लेकर जांच तेज




करनाल जिले के कुटेल गांव में पिता की हत्या के मामले में अब जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। बेटे पर लगे आरोपों के बीच अब मृतक की पत्नी और साले की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मामले में पत्नी और बेटे को डिटेन कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस यह भी स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है या फिर कोई हादसा है। मामले के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब सवा 10 बजे राजेंद्र अपने घर पहुंचे थे। मृतक के भतीजे मनीष की शिकायत के मुताबिक, जैसे ही राजेंद्र घर में दाखिल हुए, उनके बेटे नमन ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। शोर सुनकर राजेंद्र की पत्नी बबली भी बाहर आ गई और विवाद में शामिल हो गई। बचाने की कोशिश में और बिगड़ा मामला
मनीष ने बताया कि राजेंद्र ने स्थिति को शांत करने के लिए खुद को कमरे के अंदर ले जाने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमने की बजाय और बढ़ गया। इसी दौरान नमन तुड़ी वाले कमरे से लोहे की कुदाल लेकर आया और अपने पिता पर हमला कर दिया। पत्नी ने भी किया हमला, लगातार होते रहे वार
शिकायत के अनुसार, नमन के साथ उसकी मां बबली ने भी बेसबॉल बैट से राजेंद्र पर हमला किया। हमले के दौरान राजेंद्र ने बचाव के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर मनीष दीवार कूदकर मौके पर पहुंचा। वहां उसने देखा कि नमन और बबली लगातार राजेंद्र पर वार कर रहे थे। शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं
हमले में राजेंद्र के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। दोनों बाजुओं, घुटनों, सिर के दोनों तरफ और अन्य हिस्सों पर गहरे घाव पाए गए। मनीष ने अपनी शिकायत में बताया कि मौके पर नमन का मामा अशोक, जो कुराना का रहने वाला है, और उसके साथ आए 2-3 अन्य लोग भी मौजूद थे। इन पर भी मारपीट में शामिल होने और नमन व बबली को उकसाने के आरोप लगे हैं। 8 जुलाई को पुलिस पहुंची, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
घटना की सूचना मिलने पर 8 जुलाई को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि शुरू में पत्नी या परिवार के किसी सदस्य ने नमन के खिलाफ शिकायत नहीं दी थी। भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज
बाद में मृतक के भतीजे मनीष ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें पत्नी बबली, बेटे नमन, मामा अशोक और अन्य लोगों के नाम शामिल किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मौके पर ही आरोपी नमन को हिरासत में ले लिया गया था। पत्नी और बेटे से पूछताछ, हर एंगल पर जांच
थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि कुटेल हत्याकांड में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बेटे और पत्नी को डिटेन कर उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे जमीन विवाद है या फिर कोई अन्य कारण। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल जांच जारी है और सभी संदिग्ध पहलुओं को खंगाला जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles