![]()
करनाल के गांव मोदीपुर में घर में घुसकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने बिना किसी कारण घर में जबरन एंट्री कर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उसे पहले कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। शिकायत की जांच के बाद करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घर में घुसकर किया हमला, परिवार में दहशत
गांव मोदीपुर निवासी पीड़िता उषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की रात करीब 9 बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अचानक उनके घर में घुस आए और बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए जान से मारने की कोशिश की। इस हमले में उषा रानी को चोटें आईं, जबकि उनके ससुर राजपाल, भतीजे संजू और पुत्र संजय को भी गंभीर चोटें लगीं। सिर पर लगी चोटें, बुजुर्ग को पीजीआई रोहतक किया रेफर
हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उषा रानी के ससुर राजपाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पहले कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अन्य घायलों का भी मेडिकल कराया गया। इन 11 आरोपियों के नाम सामने आए
शिकायत में उषा रानी ने आरोपियों के नाम गुलशन, ओमकिरशन (ओमकृष्ण), सुनील, पवन, सन्नी, विशाल, विशाल (दूसरा), रानी, सोनिया, सागर और साहिल बताए हैं। सभी आरोपी गांव मोदीपुर के ही निवासी हैं। पीड़िता के अनुसार इन सभी ने मिलकर घर में घुसकर हमला किया और परिवार को जान से मारने की कोशिश की। दोनों पक्षों की शिकायत, जांच में सामने आया मामला
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को उषा रानी की शिकायत और सोनिया पत्नी1 कृष्ण कुमार निवासी मोहदीनपुर की शिकायत मिल गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सोनिया पक्ष उतेजित था और उषा रानी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान उषा रानी और राजपाल के मेडिकल दस्तावेज भी जांच में शामिल किए गए। इन धाराओं में केस दर्ज, जांच शुरू
जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला 21 जुलाई को दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
करनाल के घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला:बुजुर्ग की हालत गंभीर,मोदीपुर में पड़ोसियों ने की मारपीट, सिर पर लगी गंभीर चोटें







