spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे कृषि मंत्री:बैठक में सुनी समस्याएं, 7 का समाधान 5 पेंडिंग ,पंजाब सीएम की वीडियो पर ली चुटकी




हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के वायरल वीडियो, राम मंदिर में चोरी और महम विधायक को मिली धमकी जैसे मामलों पर स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी। मंत्री ने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कृषि मंत्री वीरवार को करनाल में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। समिति के सामने 12 समस्याएं आई, जिनमें से 7 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 5 समस्याओं को अगली मीटिंग के लिए पेंडिंग रखा गया है। पंजाब सीएम पर बोले- पड़ोसी हैं, शांति रखें
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो वायरल होने के मामले पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री हरियाणा का रिश्तेदार जैसा है। ऐसे में उन्हें शांति बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पड़ोस का मामला है और दोनों राज्यों के बीच सौहार्द बना रहना जरूरी है। राम मंदिर चोरी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
राम मंदिर में हुई कथित चोरी के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी पर मंत्री ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले हर युग में रहे हैं, यहां तक कि सतयुग में भी चोरी होती थी। लेकिन जो भी दोषी है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। फिरौती मांगने वालों पर सख्ती का आश्वासन
महम के विधायक बलराम दांगी को मिले धमकी भरे मैसेज के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि फिरौती मांगने वाले चाहे सात समुंदर पार बैठे हों, सरकार उन तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी सुमित उर्फ छोटू सामनिया द्वारा भेजे गए इस मैसेज को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि हरियाणा की कानून व्यवस्था मजबूत है, चाहे विपक्ष कुछ भी कहे। समिति की सात समस्याएं सुलझीं, पांच लंबित
समिति के सामने आई समस्याओं पर मंत्री ने बताया कि सात समस्याओं का समाधान कर दिया गया है, जबकि पांच समस्याओं को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनसमस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है। सोलर पंपों को लेकर दिया जवाब
अटल भूजल योजना के तहत लगाए गए सोलर पंपों के काम न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो पंप खराब थे, उन्हें ठीक करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब सूरज की रोशनी तेज होती है तो सोलर सिस्टम बेहतर काम करता है। इन ट्यूबवेलों को 24 घंटे चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेड डील पर योग का उदाहरण
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर देश आपस में समझौते करते हैं। उन्होंने योग का उदाहरण देते हुए कहा कि योग का अर्थ जुड़ाव है। इसी तरह अगर अमेरिका-ईरान, यूक्रेन और रूस जैसे देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे तो पूरी दुनिया को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिक देशों से व्यापारिक संबंध बनाने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles